Mustafa Ansari
रांची : ओरमांझी थाना क्षेत्र के ब्लॉक चौक स्थित किसान कंप्लेक्स में जय हिन्द ज्वेलर्स से हथियाबंद अपराधियों ने लाखों के जेवरात व नगदी भी लूटकर फरार हो गए। घटना बिते गुरुवार की संध्या करिब 5 बजे के लगभग की बताई जाती है। घटना के संबंध में बताया गया कि 4 की संख्या में हथियारबंद अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में प्रवेश किए थे,और अंगुठी दिखाने को कहे थे। इसी क्रम में दुकान संचालक सुधीर कुमार सोनी जैसे ही अंगुठी निकालने को निचे झुका की अपराधियों ने उसके माथे में पिस्तौल भिड़ा दिया। और शॉकेश में रखे सभी जेवरात व डब्बे में रखे अंगुठी तथा नगद करिब 50 हजार रूपये लूटकर फरार हो गए। इस बात की सूचना मिलते ही ओरमांझी थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी सदल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे,तथा दुकान संचालक से पुछताछ कर घटना की विस्तृत जानाकरी ली।
बताया गया कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले चारो अपराधी लगभग 30-35 वर्ष के हैं। दो के चेहरे पर फेसमास्क व दो हेल्मेट पहन कर दुकान के अंदर प्रवेश किए थे। लूट की सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें सभी अपराधी हथियार से लैश हैं। दो अपराधी का तो फेसमास्क लगा चेहरा साफ आ गया है। इधर पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी सहायता के माध्यम से लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस द्वारा किसी न किसी रूप में घटना में संभावित शामिल दो-चार लोगों को पकड़ कर पुछताक्ष भी की जा रही है। थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने कहा इलाके की सीसीटीवी फुटेज खगली जा रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है,दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
