Eksandeshlive Desk
मेसरा : ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कांके के विधायक सुरेश कुमार बैठा ने अपने क्षेत्र के वृद्ध एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण का काम शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को कांके प्रखंड के मेसरा पश्चिमी पंचायत के जय मां रक्षा काली मंदिर प्रांगण में कंबल वितरण किया गया।
पूर्व मुखिया गंगा करमाली ने कहा कि ठंड को देखते हुए विधायक सुरेश कुमार बैठा द्वारा उपलब्ध कराए गए 50 कंबल का असहाय, गरीब, जरूरतमंद एवं वृद्घों के बीच वितरण किया गया। वहीं भगवान शेखर ने कहा विधायक सुरेश बैठा का कहना है कि हर गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना उनका दायित्व है। उनकी कोशिश है कि हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचे। आगे कंबल की उपलब्धता को देखते हुए प्रत्येक गांव में भी बुजुर्गों के बीच कमल वितरण का कार्य किया जाएगा। मौके पर पूर्व मुखिया गंगा करमाली, भगवान शेखर, प्रमोद मिश्रा, वृंदा शेखर, अमर शेखर, पीयूष शेखर, मुकेश ठाकुर समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।