कड़ाके की ठंड में देर रात्रि रांची शहरी क्षेत्र के भ्रमण पर निकले उपायुक्त, आश्रय गृह में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली

360°

Eksandeshlive Desk

रांची : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री गुरुवार की देर रात्रि ठंड को देखते हुए रांची शहरी क्षेत्र का भ्रमण करने निकले। इस क्रम में उन्होंने खादगढ़ा बस स्टैंड स्थित आश्रय गृह का निरीक्षण करते हुए आश्रय गृह में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। बढ़ती ठंड को देखते हुए निगम के सभी आश्रय गृहों में बेड, कंबल, पेयजल इत्यादि के बेहतर इंतजाम के साथ तमाम व्यवस्था सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने सड़कों पर रात्रि में गुजर बसर कर रहे व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन वृहद स्तर पर चलाते हुए निकटतम आश्रय गृह में शिफ्ट करने का भी निर्देश दिया ताकि ठंड में सड़को में पर रात्रि में गुजर बसर कर रहे व्यक्तियों को कोई परेशानी ना हो। साथ में उन्होंने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया। इस दौरान अपर प्रशासक रांची नगर निगम श्री संजय कुमार एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।