17 मजदूर की हो रही हैं वतन वापसी
Eksandeshlive Desk
हजारीबाग: दक्षिण अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के सभी 19 प्रवासी मजदूरों को वेतन भुगतान हो गया है।17 मजदूरों की शनिवार को वतन वापसी होगी।मालूम रहे कि चार माह से वेतन नहीं मिलने के कारण खाने-पीने में परेशानी संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद भारत सरकार हरकत में आयी है। आखिरकार भारतीय दूतावास में की मदद से झारखंड के हजारीबाग और बोकारो जिले के कैमरून में 19 मजदूरों के बकाया वेतन और वतन वापसी को लेकर संबंधित कंपनी व मजदूरों के बीच सफल वार्ता हुई और बकाया वेतन का भुगतान के साथ वतन वापसी का भी रास्ता साफ हो गया है।
उक्त खबर की सूचना पर प्रवासी मजदूरों के परिवार में खुशी की लहर देखी जा रही है। इस कार्य के लिए परिजनों ने सरकार के साथ ही साथ सभी मिडिया और प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली के प्रति आभार जताया है। बताते चलें कि हजारीबाग और बोकारो के 19 मजदूर काम करने कैमरून गये थे।ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड कंपनी में काम करने के दौरान 11 मजदूरों को चार महीने और 8 मजदूरों को दो महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा था, इस वजह से इन सभी को खाने पीने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद सभी मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर वतन वापसी की गुहार लगाई थी।इसके बाद सरकार ने सक्रियता दिखाते हुए सभी मजदूरों की वतन वापसी कराई।
