कैंब्रियन स्कूल कांके रोड में दीपोत्सव का आयोजन

360° Education Ek Sandesh Live

Sunil Verma
रांची: कैंब्रियन पब्लिक स्कूल कांके रोड में शुक्रवार को दीपोत्सव- 2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि आनंदमयी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा निर्मित कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गयी। जिसमें बच्चों ने तोरण निर्माण ,दीया व रंगोली सजावट तथा चित्रकारी की आकर्षक प्रस्तुति दी। बच्चों ने मोटे अनाजों के महत्व को प्रदर्शित करते हुए कई कलाकृतियां प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व हमें न केवल अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करती है, बल्कि जीवन में यह नवीन ,उत्साह,उमंग और ऊर्जा का भी संचार करती है। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ.नीता पांडेय ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील की है। चीफ एक्टिविटी कोआॅर्डिनेटर आशा राज ने इस अवसर पर कहा कि बच्चों के द्वारा तैयार की गई कलाकृतियां न केवल हमारी संस्कृति का हिस्सा है, बल्कि इससे बच्चों में अंतर्निहित गुणों को भी एक नई दिशा मिलती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्ट शिक्षिका विभा कुमारी और अर्चना कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

Spread the love