कैंसर एवं दुर्लभ रोगों की दवाओं पर कर में छूट देकर आम नागरिकों को बड़ी राहत : अजय राय

360° Ek Sandesh Live

Reporting and edit by sunil
रांची: झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अजय राय ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट आमजन के हितों, आर्थिक मजबूती और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला है। उन्होंने कहा कि कैंसर एवं दुर्लभ रोगों की दवाओं पर कर में छूट देकर मोदी सरकार ने आम नागरिकों को बड़ी राहत दी है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि मानव जीवन और स्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।श्री राय ने कहा कि रेलवे, सड़क, लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ाया गया पूंजीगत निवेश देश को तेज विकास की दिशा में ले जाएगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद राजकोषीय अनुशासन बनाए रखना मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि है। टैक्स प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाकर ईमानदार करदाताओं को सुविधा देने का प्रयास सराहनीय है।

Spread the love