कांग्रेस की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का हम काम करेंगे: केशव

360° Ek Sandesh Live Politics

by sunil

रांची : कांग्रेस के चुनावी अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे जनसंवाद अभियान-लक्ष्य के तहत कोल्हान प्रमंडल में जमशेदपुर पूर्वी एवं पश्चिमी विधानसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल के बेरमो एवं गिरिडीह में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय सिमरिया एवं बड़कागांव में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर पलामू प्रमंडल के पांकी विधानसभा में विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उरांँव दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के लोहरदगा एवं खिजरी में डॉक्टर प्रदीप कुमार बालमुचू द्वारा सभाओं के माध्यम से आम जनता के साथ संवाद किया गया। इस क्रम में पश्चिमी सिंहभूम एवं पूर्वी सिंहभूम विधानसभा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए केशव महतो कमलेश ने कहा कि पूरे झारखंड में जनसंवाद अभियान लक्ष्य 2024 चल रहा है।इसके माध्यम से सरकार के कार्य और कांग्रेस की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का हम काम करेंगे। भाजपा के सभी नेता गठबंधन सरकार के सामने बौने पड़ गए हैं गठबंधन सरकार के नेता नहीं बल्कि सरकार का काम बोल रहा है,जो जनता के दिलों में छप गया है। आगामी विधानसभा चुनाव में जो भी कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे उन्हें विजयी बनाने की जिम्मेदारी आपकी है।समय कम है सरकार की उपलब्धियां खासकर कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के विभाग द्वारा कोरोना काल में किए गए कार्य उल्लेखनीय हैं। इतने ही कम समय में हमें इन उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाना है।
उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से हम लोकसभा में सशक्त विपक्ष के रूप में आए हैं और राहुल जी के नेतृत्व में भाजपा को नाको चने चबवाने का काम हमने किया है। त्याग तपस्या और बलिदान कांग्रेस के सिद्धांत और इतिहास है,यही कांग्रेस की पहचान है, इससे कांग्रेस ने देश को सशक्त बनाया है। झारखंड से भाजपा को खदेड़ना है,उनकी विभाजनकारी सोच को अमन पसंद झारखंड से दूर रखना है।