कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा अलका लांबा अपने दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचेंगी

360° Ek Sandesh Live Politics


by sunil
रांची : झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी हीना लिखीराम कावडे एवं अध्यक्ष गुंजन सिंह ने संयुक्त रूप से गुरूवार को संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा अलका लांबा शुक्रवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचेंगी। इस वे विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रमों सम्मिलित होंगी। इसके साथ ही संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगी। 10 अगस्त को पूर्वाह्न 11 से 05 बजे तक तुपुदाना स्थित राजविला बैंक्वेट हॉल में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि 10 अगस्त को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होने के पश्चात शाम 05:30 बजे पुरानी विधानसभा से बिरसा चौक तक आधी आबादी पूरा हक मिलने तक के तहत रेड कपड़ों में शक्ति प्रदर्शन, मशाल जुलूस कैन्डल मार्च निकाली जाएगी। महिलाओं की भागीदारी आर्थिक, समाजिक, राजनीति क्षेत्र में मिले इसके लिए न्याय नारी सम्मेलन, बूथ शक्त मेरी जिम्मेदारी कार्यक्रम का आयोजन की जाएगी। इसके साथ ही केन्द्र सरकार की विफलता एवं राज्य सरकार की उपलब्धि को लेकर डोर टू डोर कार्यक्रम की जाएगी। इस अवसर पर पूजा आनंद, निलम सहाय, पुष्पा टेटे, पिंकी सिंह, मेरी तिर्की, नीतु देवी उपस्थित थी।

Spread the love