Eksandeshlive Desk
पूर्वी सिंहभूम : कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता पिंटू महादेव की ओर से एक टीवी इंटरव्यू में राहुल गांधी को सीने में गोली मारने की धमकी देने के विरोध में कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को जिला कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बिष्टुपुर थाना में महादेव के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करवायी है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने इस मौके पर कहा कि इस तरह की हिंसक और असंवैधानिक भाषा लोकतंत्र के लिये खतरनाक है। यह बयान न केवल राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए चुनौती है, बल्कि देश की कानून व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों को भी कमजोर करता है।
तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की ताकि भविष्य में लोकतांत्रिक गरिमा का उल्लंघन करने वालों को सबक मिले : कांग्रेस ने प्रशासन से भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की ताकि भविष्य में लोकतांत्रिक गरिमा का उल्लंघन करने वालों को सबक मिले। मौके पर आनंद बिहारी दुबे, राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, योगेन्द्र सिंह यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, शफी अहमद खान, रजनीश सिंह, संजय सिंह आजाद, अंसार खान, बिजेन्द्र पांडेेय, विरेंद्र पांंडेय, अधिवक्ता नलिनी सिन्हा, रंजीत राम, राजीव मिश्रा, अमित श्रीवास्तव सहित पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।
