कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

NATIONAL

Eksandeshlive Desk

नई दिल्ली : कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में कुल 40 नेताओं के नाम शामिल हैं, जिनमें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर कई राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री शामिल हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल प्रमुख स्टार प्रचारक हैं। इनके अलावा अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और सुखविंदर सिंह सुक्खू जैसे पूर्व मुख्यमंत्री भी सूची में हैं।

सूची में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, अधीर रंजन चौधरी, मीरा कुमार, सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला, गौरव गोगोई और तारिक अनवर जैसी जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हैं। वहीं, युवाओं और नए चेहरों में कन्हैया कुमार, इमरान प्रतापगढ़ी, सुप्रिया श्रीनेत और जिग्नेश मेवाणी को भी जगह दी गई है। बिहार के स्थानीय नेताओं में मदन मोहन झा, शकील अहमद खान, अखिलेश प्रसाद सिंह और राजेश कुमार राम के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा राजेश रंजन ( पप्पू यादव), प्रमोद तिवारी, शकील अहमद, सुबोधकांत सहाय और अजय राय भी इस सूची में हैं।

Spread the love