कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

360° Ek Sandesh Live Religious


by sunil
रांची : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय कांग्रेस भवन रांची में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जयती मनाया गया । मौके पर कांग्रेस विधायक दल नेता डॉक्टर रामेश्वर उरांव पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकतार्ओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। वही अपने संबोधन में डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि राजीव जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने राष्ट्र के विकास के लिए अपने दूरगामी सोच के तहत देश में कंप्यूटरीकरण की शुरूआत की। युवाओं को लोकतंत्र के फैसले में सीधे भागीदार बनाने हेतु मतदान की उम्र सीमा को 18 वर्ष करने का काम किया। जो आज भी एक उदाहरण के रूप में विश्व के सामने है। देश के विकास में ग्रामीण क्षेत्र की भूमिका को समझते हुए उन्होंने पंचायती राज को सुदृढ़ करने हेतु कई कदम उठाए जिससे विकासशील देश से विकसित भारत की ओर एक मजबूत कदम की शुरूआत हुई। श्री राजेश ठाकुर ने कहा कि दूर दृष्टि पक्का इरादा की सोच रखने वाले राजीव जी के आदर्शों को हमें आत्मसात करना चाहिए। देश की ज्वलंत समस्याओं को अपने राजनीतिक कौशल से हर संभव दूर करने का प्रयास उन्होंने किया था। तकनीकी विकास और मजबूत विदेश नीति से भारत को विश्व के अग्रणी मोर्चे पर खड़ा किया। देश के युवा प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने रोजगारपरक शिक्षा नीति को बढ़ावा दिया और उनके द्वारा लिए गए फैसले आज भी भारतीय जनमानस के बीच उनको अहम नेताओं में शुमार करती है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो, मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी, सोनाल शांति, जगदीश साहु, मंजूर अहमद अंसारी, अनादि ब्रह्म, रोशन लाल भाटिया, कुमार राजा, केदार पासवान, नेली नाथन, गुंजन सिंह, सुरेन राम, सलीम खान, पप्पु पासवान, किशोर नायक, शिव टहल नायक, संजय कुमार ओझा, चंन्द्र रश्मि, राजीव प्रकाश चौधरी, रीता चौधरी, नौशाद आलम, कबिता देवी, शांति देवी, इंन्द्रानी तिर्की, मार्था टोप्पो, कबिता देवी संगीता टोप्पो, उमेश चौधरी, पंकज कुजूर, अनिता तिग्गा, गीता कच्छप, बेरोनिता कच्छप अनु बेक, पिंकी सिंह, अनीता सिन्हा, संगीता बेक, रजिया खातुन, हीरा मिंज, राखी लकड़ा, रीता देवी,संध्या देवी आदि उपस्थिति थे।

Spread the love