sunil Verma
रांची : प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में अमर शहीद भगत सिंह,राजगुरु एवं सुखदेव के शहादत दिवस तथा क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री टी मुचिराय मुंडा की पुण्यतिथि पर कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं कांग्रेस जनों द्वारा उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। आइसोसेलेस श्री कमलेश ने कहा कि शहीद भगत सिंह सुखदेव एवं राजगुरु के बलिदान से हमें प्रेरणा लेने की आवश्यकता है देश की आजादी के संघर्ष में इन तीनों के बलिदान ने सुनहरा अध्याय स्थापित किया है इनके बलिदान को याद करते हुए पूरा देश आज के दिन को भी शहीद दिवस के रूप में मनाता है ताकि जुल्म अत्याचार के प्रति संघर्ष और देश प्रेम की भावना वर्तमान युवा वर्ग में जागृत रहे इनके बलिदान से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष की जो ज्वाला प्रज्वलित हुई वह देश की आजादी के बाद ही शांत हुई। आजादी के संघर्ष के दिनों के दौरान इनकी वीरता ने अंग्रेजी हुकूमत की की जड़े हिला रखी थी। ब्रिटिश सरकार द्वारा इन्हें फांसी दिए जाने के बाद स्वतंत्रता के आंदोलन में एक नया मोड़ प्रारंभ हुआ जिसकी परिणति देश को ब्रिटिश सरकार से मुक्ति के रूप में हुई। श्री कमलेश ने स्वर्गीय टी.मुचिराय मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके बहुमुखी व्यक्तित्व तथा उनकी जीवनी पर विस्तृत रूप से चर्चा की।उन्हें छोटानागपुर का गांधी बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड क्षेत्र के हित में चहुमुखी विकास कार्य एवं झारखंड के लिए संगठन में प्रभुत्व की लड़ाई में इनका असाधारण योगदान रहा। उनके विशाल व्यक्तित्व के कारण श्रद्धा के साथ झारखंड के लोगों इन्हे देखेते थे। उन्होंने अपना सफल नेतृत्व सभी वर्गों को प्रदान किया तथा संगठन को मजबूत करने में जीवन पर्यंत कार्यशील रहे। स्वर्गीय मुंडा के कार्य शैली से कांग्रेस पार्टी हमेशा लाभान्वित रही। वह अपने राजनीतिक जीवन में प्रदेश की जनता के हित में कार्य करते रहे तथा अपने मंत्रीत्व काल में सक्रियता के साथ सामाजिक उत्थान के लिए भी संघर्षील रहे। स्वर्गीय मुंडा का व्यक्तित्व अत्यंत ही सादगी पूर्ण था एवं उनके विचार में समानता का समावेश था। वह कांग्रेस जनों के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेंगे।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से सोनाल शांति, अभिलाष साहू,गजेंद्र सिंह, जगदीश साहू, राजन वर्मा, रमा खलको, खुर्शीद हसन रूमी, रीता चौधरी,जितेंद्र त्रिवेदी,मनोज सहायपिंकू,संजय कुमार,जाकिर हुसैन,अहमद राजा,इनामुल हक जगन्नाथ साहू, शेख वसीम,तारिक आलम,संजय गामा संजय कुमार शामिल थे।
