कांके डैम के छठ घाट में सफाई अभियान चलाया गया

360° Ek Sandesh Live In Depth


by sunil

रांची : सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने स्वच्छता ही सेवा के तहत कांके डैम के छठ घाट में सफाई अभियान का नेतृत्व किया। इस स्वच्छता अभियान में संस्थान के निदेशक शंकर नागाचारी, महाप्रबंधक व विभागागध्यक्ष एवं कर्मचारीगण सहित रांची नगर निगम के वार्ड-1 के पूर्व पार्षद नकुल तिर्की ने हिस्सा लिया। इस अभियान के दौरान करीब 500 लोगों द्वारा घाट की सफाई की गयी और लगभग 5000 किलोग्राम कूड़ा निपटान हेतु एकत्र किया गया। कांके डैम, रांची के छठ घाट की सफाई स्वच्छता ही सेवा अभियानके तहत रांची नगर निगम द्वारा सीएमपीडीआई रांची को सौंपे गए स्वच्छता लक्ष्य इकाई में से एक है। स्वच्छता लक्ष्य ईकाई का निर्धारण स्थानीय निगम द्वारा नियत मानकों के आधार पर किया जाता है।

Spread the love