कांके में फायरिंग मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur
रांची: कांके थाना की पुलिस ने रिंग रोड स्थित इंस्टिट्यूट आॅफ हेल्थ साइंसेज के भूतपूर्व कर्मचारी जितेंद्र कुमार पर सोमवार की रात हुई फायरिंग मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त को नाम प्रभात कुमार सिंह है। वह हजारीबाग के इगुनिया का रहने वाला है। इसके पास से पुलिस ने पिस्टल,खोखा, और दो मोबाईल बरामद किया है।
एसएसपी चन्दन कुमार सिंह के निर्देश पर मुख्यालय प्रथम डीएसपी अमर कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुये आईएचएस के सुरक्षा गार्ड पंकज सिंह को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किये गये आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि आईएचएस के भूतपूर्व कर्मचारी जितेन्द्र कुमार के साथ अन्य कर्मी शराब सेवन के क्रम में गलती से फायरिंग हो जाने के कारण जितेन्द्र कुमार को गोली लग गई। गोली चलाने के मामले में पंकज कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जेल।

Spread the love