कांके विधानसभा क्षेत्र के लिए 10 लोगों के नाम बंद लिफाफे में प्रवेक्षक को सौंपा

360° Ek Sandesh Live Politics

Mustafa Ansari

रांची : झारखंड प्रदेश काँग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार कांके प्रखंड में शनिवार को कांग्रेस कोर कमिटी की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजर खान ने किया। जहां जिला काँग्रेस द्वारा नियुक्त कांके प्रखंड प्रवेक्षक सह जिला उपाध्यक्ष शाहिद अहमद की मौजूदगी में,कांके विधानसभा क्षेत्र के लिए जो 21 लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की है। उन सभी नामों पर गंभीरतापूर्वक विचार विमर्श के बाद पुरे क्षेत्र में हमेशा सक्रिय रूप से अपना योगदान देने वाले 10 लोगों के नाम को चयनित किया गया। जिनमें पूर्व के तीन बार के विधायक रहे स्व० रामचंद्र बैठा के पुत्र चंदन बैठा,सुरेश बैठा,ईन्द्रा देवी,शिवटहल नायक, निरंजन नायक,महेश कुमार मनीष, सहदेव राम,किशोर नायक,प्रेम कुमार एवं सुरेन राम के नाम पर सर्वसम्मति से अनुशंसा कर बंद लिफाफे में प्रवेक्षक को सौंपा गया है। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को जीतने हेतु रणनीति भी बनाई गई। इस बैठक में मुख्य रूप से अर्जून मुंडा,मंडल अध्यक्ष मो० नसीम अंसारी व मुश्ताक आलम,मो० असरफ,राधा नायक,अफजल अंसारी,पप्पु खांन,फागु मुंडा,फिरोज अंसारी आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

Spread the love