News & edit by Sunil
Ranchi : विधानसभा सत्र के दौरान कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा द्वारा राज्य में बढ़ते माॅबलींचिग की घटनाओं सहित बच्चा चोरी के मामलो को सदन में उठाने पर आमया संगठन के अध्यक्ष एस अली और उपाध्यक्ष मो फुरकान ने विधायक का आभार जताते हुए इसपर रोक एवं पीडितों को न्याय दिलाने की मांग सरकार से किया साथ ही बच्चा चोरी जैसी अफवाहों के कारण निर्दोष लोगों की पिटाई और हत्या जैसी घटनाएं पर रोक के लिए सरकार से मांग किया की पुलिस द्वारा गांव, कस्बों और बाजारों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि अफवाहों पर रोक लगे और हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
