कारगिल विजय दिवस पर याद किये गए सैनिक

360° Ek Sandesh Live In Depth

AMIT RANJAN

सिमडेगा: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा वीर शहीद सैनिकों एवं अवकाश प्राप्त सैनिकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
भाजपा नेता व पूर्व प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा गरजा स्थित शहीद विजय सोरेंग के घर जाकर उनकी पत्नी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया साथ ही एक पेड़ भी भेंट किया और शहीद सैनिक विजय सोरेन के याद में पौधारोपण भी किया। मौके पर श्रद्धानंद बेसरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से सैनिकों एवं शहीदों का सम्मान किया है। आज भारत के लिए गर्व का पल है। आज के दिन ही भारत की सेवा ने कारगिल में विजय पताका फहराकर भारत का शक्ति का प्रदर्शन किया था। यह हम सभी भारतवासियों के लिए गौरव का पल है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत देश आज ताकतवर देश बनकर खड़ा है और कोई भी देश भारत को आज टेढ़ी नजर से नहीं देख सकता है। भारतीय सेना को छेड़ने पर आज घर में घुसकर हर हमले का जवाब देने की काबिलियत रखती है। मौके पर अनूप केशरी दीपनारायण दास संटू गुप्ता कमलेश गोप पुरुषोत्तम दास एवं शहीद सैनिक के परिजन मोजूद थे।