कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़ के हड्डी होते हैं: पंकज महतो

360° Ek Sandesh Live Politics

Ketu Singh

रजरप्पा: गुरुवार को किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के बैनर तले गोला प्रखंड के पंचायत रकुवा का पंचायत कमेटी का गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता गोला प्रखंड प्रभारी संतोष पांडे व संचालन बसंत तुरी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय संयोजक पंकज महतो ने सभी नए सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर मुख्य अथिति ने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ताओं की मेहनत के बलबूते पर ही सदस्यता अभियान चलाकर मोर्चा से नए सदस्यों को जोड़ा गया है। कार्यकर्ता ही संगठन या मोर्चा की असली रीढ़ की हड्डी होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव में जाकर मोर्चा की नीतियों का प्रचार करें। उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर हमले बोले। सर्वसम्मति से रकुवा पंचायत अध्यक्ष कैलाश तुरी, सचिव लक्ष्मण तुरी, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, उपाध्यक्ष सोनी देवी को चुना गया। जबकि सदस्य के रूप में भागीरथ विश्वकर्मा, रोहित करमाली, प्रेम शंकर सिंह, गोविंद करमाली, कालीनाथ महतो आदि चुने गए। आगामी चार जनवरी से परिवर्तन यात्रा की तैयारी को लेकर भी चर्चा की गई। इससे पूर्व यहां पहुँचे अथिति का स्वागत माला पहनाकर किया गया। मौके पर सतीश चंद्र मंडल, जिलानी खान, कोलेश्वर कुशवाहा आदि उपस्थित थे।