कार्यकतार्ओ को युद्ध स्तर पर काम करने की जरूरत : दुर्गेश पाठक

360° Ek Sandesh Live Politics

by sunil
रांची : नरेंद्र मोदी पिछले दो वर्षों से किसी भी तरह से आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश कर रहे हैं। बिना सबूत हमारे पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल के अंदर शराब घोटाले में फंसा कर परेशान करने का काम कर रही है। लेकिन नरेंद्र मोदी की यह मंशा सफल होने वाली नहीं है आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकतार्ओं को एवं हमारे सभी शीर्ष नेतृत्व को न्यायालय की प्रक्रिया पर पूर्ण रूप से विश्वास है। शीघ्र ही अरविंद केजरीवाल भी जेल से बाहर होंगे। यह बात यह आम आदमी पार्टी के विधायक और झारखंड प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कही। वे प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से कहां कि आम आदमी पार्टी आज भी महागठबंधन के साथ है। मैं यहां पर आया हूं अपने नए और पुराने सभी साथियों से मिलने। विधायक ने कहा पार्टी अभी प्रखंड स्तर पर मंथन कर रही है। हमें झारखंड की जनता के दिलों में बसना है। झारखंड के लोगों के लिए झारखंड की जनता की आवाज बनना है। दिल्ली की तरह झारखंड में भी आम आदमी पार्टी के संगठन को धार देने के लिए पूरी तरह से हम सब जुट गए है। उन्होंने झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने का संकेत देते हुए कहा कि पार्टी हर विधानसभा क्षेत्र का बूथवार मूल्यांकन कर रही है। इसी आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। कार्यकतार्ओं को युद्ध स्तर काम करने की जरुरत है। कार्यक्रम को पूर्व प्रदेश संयोजक देवनाथ सिंह, अजय भगत आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश और जिला पदाधिकारियों में हरि सिंह, नरेंद्र चौबे, ओंकार नाथ जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव, कुमार राकेश, प्रीतम मिश्रा, भाष्कर सुमन, प्रभात शर्मा, दिनेश यादव, विधान चंद्र राय, ऋषि कुमार, राजेश लिंडा, यूनुस अंसारी, अरविंद विकास, आनंद मंडल, विनोद सिंह, उपेंद्र पांडेय, शंभु सिंह, अभिषेक कुमार, राकेश तिवारी, कौशल किशोर बच्चन, कांति गाड़ी,माधुरी सोरेन, संगीता तिर्की, मेवा लकड़ा,विमला सोरेन, मंगल दानी मिंज सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the love