कार्यकतार्ओं के परिश्रम से बनी तीसरी बार मोदी सरकार: बाबूलाल मरांडी

360° Ek Sandesh Live Politics

eksandeshlive Desk/ sunil

धनबाद: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज धनबाद में कार्यकर्ता सम्मान एवम विधानसभा स्तरीय विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही जमीनी स्तर पर पार्टी की विचारधारा के लिए जूझता है ,संघर्ष कार्य है। जनता से संवाद करता है,रोज रोज होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाता है। कहा कि ऐसे कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी है। इनका मान सम्मान बढ़ाना नेतृत्व का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आज तीसरी बार मोदी सरकार यह महान और ऐतिहासिक उपलब्धि कार्यकतार्ओं के अथक परिश्रम का ही परिणाम है।श्री मरांडी ने कहा कि अब कार्यकतार्ओं का एक ही लक्ष्य है। राज्य की भ्रष्ट,निकम्मी ठगबंधन सरकार से मुक्ति दिलाना। उन्होंने कहा कि यह धोखेबाज सरकार है जिसने युवाओं को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता का वादा कर वोट तो प्राप्त किया लेकिन सत्ता में आते ही भुला दिया। सदन में मुख्यमंत्री ने 5लाख नौकरी देने ,बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही लेकिन नौकरी देने के नाम पर नौकरियों की बोली लगाई गई। प्रश्न पत्र लाखों में बेचे गए। जेपीएससी जेएसएससी की सभी परीक्षाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। आज युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था ध्वस्त है।रोज रोज हत्याएं हो रही।राजधानी में सरेआम गोलियां चल रही। जेल से भी अपराधी धमकी दे रहे।व्यवसायियों से खुलेआम फिरौती मांगी जा रही। ऐसे में राज्य में कौन उद्योग धंधा लगाएगा। लगे हुए भी बंद हो रहे।उन्होंने कहा कि पुलिस पदाधिकारी वसूली में लगे रहते हैं। अपराधी बेखौफ अपराध को अंजाम देते हैं। बहन बेटियां असुरक्षित हैं। सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं रोज घटित हो रही। उन्होंने कहा कि राज्य में खनिज संसाधनों,बालू पत्थर जमीन की लूट मची है। बिना पैसे का कोई काम नही होता। भ्रष्टाचार के कारण राज्य के पूर्व मंत्री जेल में हैं,मुख्यमंत्री बेल पर बाहर आए हैं। कहा कि ठगबंधन सरकार अपनी योजनाओं के साथ केंद्र सरकार की योजनाओं को भी भ्रष्टाचार में झोंक दिया। आयुष्मान योजना, नल जल योजना की स्थिति दयनीय है। लोग पीने के पानी केलित तरस रहे। उन्होंने कहा कि 24वर्ष के युवा झारखंड में 10वर्षों से ज्यादा इसी ठगबंधन का शासन रहा है।लेकिन इस दौरान केवल घपले,घोटाले और भ्रष्टाचार ही हुए। कहा कि राज्य में जो भी विकास दिखता है वह भाजपा और एन डी ए सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ऐसी भ्रष्ट निकम्मी सरकार से ऊब चुकी है।जनता निजात चाहती है।जिसका स्पष्ट संकेत लोकसभा चुनाव में दिया है। राज्य के 52विधानसभा क्षेत्र में एन डी ए की बढ़त हुई है। एन डी ए ने 9लोकसभा सीट जीता है। एन डी ए को जनता ने 81लाख वोट दिया जबकि इंडी एलायंस 60लाख वोटों के साथ 5सीट ही जीत सका।