कौशल किशोर का संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी के माध्यम से चयन 

360° Education Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk 

हजारीबाग: झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला, सदर प्रखण्ड के अंतर्गत जगदीश कॉलोनी रामनगर व पैतृक आवास लावालोंग प्रखण्ड के बांदू गांव के मूल निवासी  अर्जुन साहू (सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक) के सुपुत्र कौशल किशोर का चयन यू पी एस सी द्वारा आयोजित जे टी ओ ( राजभाषा अधिकारी) ई पी एफ ओ, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार परीक्षा में 32वें रैंक के साथ हुआ है। कौशल किशोर अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता- पिता, दीदी-जीजा, ईश्वर व गुरुजनों को देते हैं।कौशल किशोर पूर्व में भी सिविल सेवा के साक्षात्कार के स्तर तक जा चुके है एवं केंद्र व राज्य को भी विभिन्न परीक्षाओं में भी अंतिम स्तर तक जा कर कई बार निराशा हाथ लगी है। परन्तु निरंतर प्रयास से आखिर कर देश के प्रतिष्ठित संस्था यू पी एस सी के माध्यम से चयन हो सका है। वैसे कौशल किशोर दो माह से प्रभारी प्राचार्य के रूप में एकलव्य आदर्श+2 विद्यालय, हटगम्हरिया  पश्चिमी सिंहभूम में कार्यारत हैं।कौशल वर्षो से संघर्ष में अहम भूमिका व सहयोग निभाने वाले कुछ लोगों का विशेष आभार प्रकट करते हैं, जिनमे  होरिल साहू ( परिवार व गांव के जेठ), सुधांशु भईया( वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी), नितिन भाई( लॉ ऑफिसर), प्रशांत कुमार ( डी.एस.पी), अनील भाई ( टी. जी. टी.), धीरेंद्र भाई ( यू पी एस सी फैकल्टी), राहुल सिंह ( पी .जी. टी.), सुनील कुमार भैया (सचिव-जिला ग्रामीण विकास समिति, हजारीबाग-सह- युवा समाजसेवी), प्रियंका जी, जान्हवी जी, आकाश,आनंद, जितेंद्र, चन्दन, प्रभात एवं अन्य शामिल हैं।

Spread the love