Eksandeshlive Desk
रांची : शहीद दिवस की संध्या एवं बसंत पंचमी की पूर्व संध्या के उपलक्ष्य में काव्य रसिक संस्थान, झारखंड इकाई के बैनर तले गुरुवार को काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता काव्य रसिक संस्थान के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राम कुमार रसिक ने की। कार्यक्रम में काव्य रसिक संस्थान, झारखंड इकाई के अध्यक्ष पंकज कुमार दास, मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. मीना जैन सुमीता सिलवासा से, मुख्य अतिथि डॉ. इंदु जैन मध्य प्रदेश से मंचासीन थे।
कार्यक्रम का संचालन रांची की सुनीता अग्रवाल ने किया और गिरिडीह, झारखंड से कवयित्री अंत्रिका सिंह ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में हजारीबाग से संजय हजारीबागी, देवघर से सोनम झा, रांची से स्मिता ने अपने अपने बेहतरीन काव्यपाठ एवं प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। अंत में संस्थापक डॉ. राम कुमार रसिक के सुझावों, दिशा निर्देश एवं शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।