कडरू पेरिश में डायसीस युवा प्रभुवार मना

360° Ek Sandesh Live

Ranchi : कडरू पेरिश में आज डायसीस युवा प्रभुवार मनाया गया. आराधना के समय युवाओं द्वारा पाठ पढ़े गए एवं प्रार्थनाएं की गईे आराधना के तुरंत पश्चात मसीही सेवा महिला संगति द्वारा आत्मिक जागृति सभा आयोजित की गई . बहन रूपम तिर्की के द्वारा मसीही महिलाओं की जिम्मेवारियों के विषय बाईबल आधारित शिक्षा दी गई. भाई अनूप तिर्की ने भी मुख्य वक्ता के रूप में आत्मिक उन्नति के लिए परमेश्वर के वचन पर बने रहने के विषय पर शिक्षा दी. महिलाओं द्वारा स्तुति के गीत गाए गये तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गयोे आत्मिक जागृति सभा में महिलाओं के अलावा युवा एवं बच्चे भी सहभागी हुए ,साथ ही पेरिश सभा के सभी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दीे.

Spread the love