के राजू बने झारखंड का नया प्रभारी

360° Ek Sandesh Live


RANCHI: एआईसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड सहित कई राज्यों में प्रभारी बदल दिए हैं। शुक्रवार की देर शाम प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चैयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने इसकी जानकारी देते हुए
बताया कि के. राजू को झारखंड का नया प्रभारी बनाया गया है। बता दें कि झारखंड के प्रभारी बनाए गए के। राजू वर्तमान में कांग्रेस एस- एसटी- ओबीसी- माइनोरिटीज विभाग के नेशनल कोआॅर्डिनेटर हैं। सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि के ।राजू तेलांगना के हैदराबाद के रहने वाले हैं। पूर्व आईएएस अधिकारी रह चुके के। राजू की गिनती राहुल गांधी के बेहद करीबी नेताओं में होती है। झारखंड कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी उनको अनुभवी और बेहतरीन संगठनकर्ता बताते हुएकहा कि उनके प्रभारी बनाने से झारखंड में कांग्रेस और मजबूत होगी। दिसंबर 2023 में झारखंड के तत्कालीन कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय की जगह गुलाम अहमद मीर को प्रभारी बनाया गया था। उनके पास पश्चिम बंगाल के इंचार्ज की भी जिम्मेवारी थी। गुलाम अहमद मीर के कार्यकाल में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन
संतोषजनक रहा।