के राजू पांच दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचेंगे 6 को

360° Ek Sandesh Live


sunil
रांची : अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के स्थाई आमंत्रित सदस्य और झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के० राजू अपने दौरे के दूसरे चरण में आगामी 6 मार्च को पाँच दिवसीय प्रवास पर पूर्वाह्न 9 बजे झारखंड पहुँचंगे। कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि उसके उपरांत सड़क मार्ग से पलामू के लिए प्रस्थान करेंगे जहां 1बजे से पलामू,लातेहार,गढ़वा जिला के अध्यक्ष,प्रखंड और मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक कर 5 बजे लातेहार के लिए रवाना होंगे और रात्रि विश्राम लातेहार में करेगे। 7 मार्च को लातेहार से बोकारो के लिए प्रस्थान करेंगे जहां 11बजे बोकारो जिला कांग्रेस कार्यालय में बोकारो,धनबाद,गिरिडीह के जिला, प्रखंड एवं मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगे तथा रांची के लिए रवाना होगे और रात्रि विश्राम रांची में करेंगे उसके पश्चात 8 मार्च को रांची जिले के मांडर में आयोजित प्रगतिशील महिला किसान सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे तथा कार्यक्रम के उपरांत बोकारो के लिए रवाना होंगे और रात्रि विश्राम बोकारो में करेंगे तथा 9 मार्च को गोड्डा के लिए प्रस्थान करेंगे एवं 11.30 बजे गोड्डा,पाकुड़,साहिबगंज के जिला प्रखंड और मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक करेगे।ं बैठक के उपरांत देवघर के लिए रवाना होगे और रात्रि विश्राम देवघर में करेंगे तथा 10 मार्च को देवघर जिला कांग्रेस मुख्यालयों में पु०9 बजे से देवघर,जामताड़ा,दुमका के जिला प्रखंड मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर अपराह्न 1.20 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।