News by Mustaffa
मेसरा : कांके प्रखंड के केदल पंचायत भवन में बुधवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इससे पहले संविधान दिवस पर सभी ने शपथ भी लिया। शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार,जिला परिषद सदस्य संजय कुमार महतो,मुखिया राहूल मुंडा ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। बीडियो विजय कुमार ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और योजनाओं का लाभ लेने के लिए शिविर में अधिक से अधिक आवेदन देने की अपील की। जिला परिषद सदस्य संजय कुमार महतो ने कहा कि यह कार्यक्रम ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके दरवाजे पर उपलब्ध कराने का सबसे प्रभावी तरीका है। वहीं मुखिया राहूल मुंडा ने इसे राज्य सरकार की जनकल्याणकारी और पारदर्शी पहल बताया। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों की भारी सहभागिता को योजनाओं के प्रति बढ़ती जागरूकता का प्रमाण बताया। शिविर में लाभुकों ने विभिन्न योजनाओं के लिए सैकड़ों आवेदन भी किया। मौके पर मुख्य रूप से पंचायत सचिव छोटनलाल महतो,बिनोद महतो,इसराइल अंसारी,नीलमोहन मुंडा,तौकिर अंसारी,सूरज लाल महतो,मधु पाहन,राजेश महतो,बबलू महतो समेत काफी संख्या में कर्मी व ग्रामीण मौजूद थे।
