कीटनाशक दवा के सेवन से नाबालिक का स्वास्थ्य बिगड़ा

Crime

NUTAN

सेन्हा/लोहरदगा: कीटनाशक दवा खाने के बाद एक नाबालिक लड़की की स्थिति बिगड़ा। जिसके बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक बताते हुए बेहतर इलाज हेतु चिकित्सकों ने रांची किया रेफर। विदित हो कि लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाके उरु तेतर टोली में रविवार को नाबालिक लड़की किसी बात को लेकर कीटनाशक दवा का सेवन कर ली जिससे स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ने लगा तभी लड़के के परिजनों ने आनन फानन में 108 एम्बुलेंस के मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि लड़की अपने घर से प्रेमी के घर उरु तेतर टोली जा कर रह रही थी। और रविवार को किसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में आकर कीटनाशक दवा का सेवन कर ली। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की का कमलेश उराँव के साथ पूर्व से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। कहा जाता है कि कमलेश उराँव प्रदेश कमाने जाने के लिए टिकट बनवा रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुआ जिसके बाद लड़की ने अपना जीवन लीला समाप्त करने के दृष्टिकोण से जहर खाने की बात बताई जा रही है। जबकि लड़के के परिजनों के द्वारा लड़की गलती से कीटनाशक दवा सेवन करने की बात बताया जा रहा है। फिलहाल लड़की का इलाज रांची निजी अस्पताल में चल रहा है। और खतरे से बाहर होने की बात कही जा रही है।

Spread the love