Eksandeshlive Desk
रांची/पंजाब: भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ दो दिवसीय दौरे पर पंजाब के फिरोजपुर में है केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए फिरोजपुर जिले के दौरे पर हैं वहां के स्थानीय लोगों की समस्याएं उन्हें होने वाली असुविधा और उनके जरूरत की चीजे को मुहैया कराने के लिए एवं उनकी समस्याओं से अवगत होकर स्थानीय प्रशासन को इसकी उचित समाधान का दिशा निर्देश कर उनकी समस्याओं के समाधान में लगे हुए हैं l इसी के क्रम में आज फिरोजपुर जिले के निजाम दिन वाला, फतेहगढ़, मारू, गोटर बासाया गांव, नरवी गांव, तहसील जरा, सहित कई गांव का दौरा कर रहे हैं l
पंजाब में प्राकृतिक विभीषिका के रूप में आई बाढ़ ने बहुत तबाही मचाई। अब जब बाढ़ का पानी उतर रहा है तो धीरे-धीरे जन-जीवन सामान्य हो रहा है। आज यहां कई परिवारों से मिला, उनकी समस्याओं को सुना। सेवा व राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्हें यह विश्वास दिलाया कि हर जरूरत में मोदी सरकार उनके साथ खड़ी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक-एक परिवार की चिंता कर रहे हैं। बाढ़ के उपरांत पंजाब में भाजपा और सामाजिक संस्था द्वारा बड़े पैमाने पर सेव कर की जा रही है प्रवास के दौरान सेवा राहत कार्य पर चर्चा की फिरोजपुर के मारतू में स्थानीय नागरिकों की समस्याओं से अवगत हुए इस दौरान सेवा और राहत कार्य में जुटे सेना के अधिकारियों से भी बातचीत कर पूरी स्थिति का जायजा लिया बाढ के दौरान वहां के युवाओं से भी मुलाकात कर युवाओं को कैसे स्वरोजगार उपलब्ध हो इस पर भी चर्चा की मोदी सरकार युवाओं के लिए हर संभव मदद कर रही है ।
श्री सेठ ने सेना के अधिकारियों से भी सेवा एवं राहत कार्य की पूरी जानकारी ले रहे हैं ।इसी क्रम में सतलज और व्यास नदी के संगम हरि के पटन का भी अवलोकन किया इस दौरान ब्रिगेडियर विक्रम सिंह मौजूद रहे उन्होंने पूरी स्थिति से अवगत कराया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ स्थानीय प्रशासन से भी मुलाकात कर वहां पर चल रहे राहत कार्य की पूरी जानकारी ली एवं लोगों को राहत सामग्री दवाइयां, चिकित्सा, तुरंत उपलब्ध हो यह सुनिश्चित हो स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया श्री सेठ ने बताया देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के हर एक परिवार के साथ खड़े हैं उन्हें हर संभव मदद किया जाएगा हर एक चीज पर बहुत बारीकी के साथ नजर रखी जा रही है ताकि इस आपदा से पंजाब को बाहर निकाला जा सके l सेना के जवान और अधिकारी पूरे दमखम के साथ इस आपदा में अपना योगदान दे रहे हैं ऐसे सभी सेना के जवानों और अधिकारियों के प्रति उन्होंने आभार प्रकट किया l
अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ अमृतसर प्रवास और बाढ़ क्षेत्र का दौरा करने के पहले स्वर्ण मंदिर में माता टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया पंजाब सहित देशवासियों के सुखद जीवन की प्रार्थना की साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रभावित नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्वर्ण मंदिर कमेटी के लोगों से मुलाकात की इस अवसर पर जिला के अध्यक्ष सरबजीत सिंह बात डीपी चंदन पूर्व मंत्री मोहित ढल ,धर्मेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे l
