केंदुआडीह कोलियरी में नई आउटसोर्सिंग परियोजना की हुई शुरुआत

360° Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

धनबाद: बीसीसीएल के पीबी एरिया के अंतर्गत केंदुआडीह कोलियरी में एक नई आउटसोर्सिंग परियोजना की शुरुआत हुई है। इसका संचालन मेसर्स टीबीईपीएल-एनएसआईपीएल (जेवी) द्वारा किया जाएगा। इस परियोजना का आगमन 5 सितंबर, 2025 को हुआ और कंपनी के संस्थापक हर्ष सिंह के भाई आदर्श सिंह के नेतृत्व में भूमि पूजन का आयोजन किया गया।

लगभग ₹850 करोड़ की इस परियोजना का लक्ष्य ओपनकास्ट विधि के माध्यम से पैच-IV की 11, 12, 13, 14 और 15 सीमों से फायर फाइटिंग के साथ कोयले का उत्पादन करना है।

इस अवसर पर, भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर की पूजा-अर्चना की गई और साइट पर खड़ी मशीनों (पोकलेन) की भी पूजा कर नारियल फोड़े गए। परियोजना के आगमन से स्थानीय लोगों में रोजगार की उम्मीद जगी है और इस भूमि पूजन में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन तक लोगों की भारी भीड़ लगी रही।

इस कार्यक्रम में कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी, सेफ्टी मैनेजर, सर्वे कर्मी और आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रमोद सिंह, राम नारायण पांडेय, और गोलू रवानी के समर्थक, तथा जीतू पासवान, संतोष सिंह, मुन्ना सिंह, नित्तू सिंह, सुंदरी देवी, मंजू पासवान, ममता देवी, सुरेश पासवान आदि भी उपस्थित थे।

Spread the love