News by Ranjan
केरेडारी/बड़कागांव : विस्थापितों के हक-अधिकार के लिए कर रहे पूर्व मंत्री योगेंद्र साव एवं पूर्व विधायक निर्मला देवी को केरेडारी पुलिस ने धरना स्थल से हिरासत में ले लिया है पूर्व मंत्री योगेंद्र साहब की त्रिपक्षीय वार्ता की मांग थी जिसे अनसुना करते हुए प्रशासन ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव एवं पूर्व विधायक निर्मला देवी को धरना स्थल से उठाकर केरेडारी थाना ले गई है बड़कागांव विधानसभा पूर्व विधायक अंबा प्रसाद अपने समर्थकों के साथ केरेडारी थाना पहुंची है जहां पूर्व मंत्री योगेंद्र साव एवं पूर्व विधायक निर्मला देवी के गिरफ्तारी पर जनता में भारी आक्रोश और विरोध देखने को मिल रहा है।अभी अभी पूर्व विधायक अंबा प्रसाद केडारी थाना पहुंची हैं ।बड़ी संख्या में ग्रामीण भी थाना परिसर में जमा हो गए हैं और विस्थापित नेता को थाना में बिठाए जाने का विरोध कर रहे हैं ।केरेडारी कॉंग्रेस मीडिया प्रभारी संजीत सवा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि पूर्व मंत्री योगेंद्र साव एवं पूर्व विधायक निर्मला देवी को धरना प्रदर्शन स्थल से पुलिस ने गिरफ्तार किया है l पूर्व मंत्री केरेडारी एवं चट्टी बरियातू कोल खनन में विस्थापितों को हक दिलाने को लेकर लगभग 1 महीने से आंदोलन कर रहे थे. इधर पुलिस सूत्रों के अनुसार पगार ओपी क्षेत्र के पगार कर्बला गेट के समीप हड़ताल स्थल से पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव, पूर्व विधायक निर्मला देवी, रामकुमार दुबे कीर्तन राम एवं 03 महिलाओं को डिटेंशन किया है. इस अभियान के नेतृत्व बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार कर रहे थे। साथ मे केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार, पगार ओपी प्रभारी दिनेश कुमार मंडल, सीकरी ओपी प्रभारी रामकुमार राम, बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता, डाड़ी ओपी प्रभारी सगेन मुर्मू व पुलिस बल मौजूद थे. पुलिस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव व पूर्व विधायक निर्मला देवी को डिटेंशन कर केरेडारी थाना में रखा गया है.बड़कागांव विधानसभा पूर्व विधायक अंबा प्रसाद अपने समर्थकों के साथ केरेडारी थाना पहुंची है जहां पूर्व मंत्री योगेंद्र साव एवं पूर्व विधायक निर्मला देवी के गिरफ्तारी पर जनता में भारी आक्रोश और विरोध देखने को मिल रहा है
अभी अभी पूर्व विधायक अंबा प्रसाद केडारी थाना पहुंची हैं ।
बड़ी संख्या में ग्रामीण भी थाना परिसर में जमा हो गए हैं और विस्थापित नेता को थाना में बिठाए जाने का विरोध कर रहे हैं l
