जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरु हॉकी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Ek Sandesh Live Sports
NUTAN

लोहरदगा: स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, झारखंड के निदेश के आलोक में झारखण्ड शिक्षा परियोजना, लोहरदगा (शिक्षा विभाग) के तत्वाधान में जवाहरलाल नेहरु हॉकी प्रतियोगिता 2024-25 का सीएम उत्कृष्ट विद्यालय, नदिया हिन्दू, लोहरदगा के मैदान में की गई। जिसका विधिवत उद्घाटन सुनंदा दास चंद्रमौलेश्वर डीएसई सह यूडीपीओ, जेईपी, लोहरदगा, अम्बुज्य पांडेय, एडीपीओ, अशोक पांडेय, एपीओ, विश्वकदीपक झा प्रभाग प्रभारी, आकाश कुमार आदि के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। डीएसई, लोहरदगा ने कहा कि खेल खिलाड़ियों में अनुशासन और उनमें टीम भावना के साथ साथ प्रतिस्पर्धा को बढ़ाता है। साथ ही हॉकी प्रतियोगिता का यह खेल ग्रामीण छात्रों की प्रतिभा को भी निखारने के कार्य कर रही है। इस प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न विद्यालयों के अंडर-17 वर्ग में बालक और बालिका और अंडर I5 वर्ग में बालक की टीमें भाग ले रही हैं। जिला स्तर पर विजयी टीम राज्य स्तर पर अगस्त 2024 से खूंटी में होने वाले प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करेगी। मैच के सफल संचालन हेतु शिक्षा विभाग से संजय उरांव, अमन साव, दुर्गा कुमार, सीमा कुजूर, अंजना खलखो, जीतेन्द्र मित्तल, नीलिमा टेटे, अजित भगत, सुनील तिर्की आदि अपना योगदान दे रहे हैं। साथ ही चिकित्सा विभाग, लोहरदगा के चिकित्साकर्मी भी खेल के दौरान अपनी सेवा दिए। मैच का संचालन लोहरदगा जिले के रजिस्टर्ड रेफरियों द्वारा किया जा रहा है।

Spread the love