खलिहान में रखे पोआल में लगी आग, जलकर खाक

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk

बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत नटराज नगर मोहल्ला में जगदेव महतो के खलिहान में रखे पोआल में आग लग गई जिससे लगभग दो ट्रैक्टर पोआल जलकर खाक हो गया l इस घटना से जगदेव महतो के घर पशुओं को चारा खिलाने को लेकर संकट खड़ा हो गया है , इसलिए जगदेव महतो ने सरकारी प्रक्रिया के माध्यम से मुआवजे की मांग की है l जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण कुछ छोटे-छोटे बच्चे पिकनिक पिकनिक खेल रहे थे और खलियान में रखे पोआल के नजदीक आग जलाकर आलू पका रहे थे इसी दौरान पोआल के ढेर में आग पकड़ लिया l गालीमत यह रही कि दिन में घटना घटी और आसपास के लोग दौड़े और मशीन लगाकर पानी से आग को बुझाया गया , दिन में काफी तेज हवा भी चल रही थी इसके कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करना पड़ा अगर आग पर जल्द ही काबू नहीं पाया जाता तो बहुत बड़े स्तर पर नुकसान हो सकता था , क्योंकि खलिहान से सटे पांच मचान में और भी पोआल रखा हुआ था और साथ-साथ आसपास 5-6 ट्रैक्टर भी खड़े थे l मुखिया रंजित कुमार के द्वारा घटना को अंजाम देने वाले बच्चों के माता-पिता से समझौता को लेकर बातचीत किया जा रहा था l

Spread the love