खुदिया नदी में तैरता मिला लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति का शव

Crime

Raju Chauhan

धनबाद: गोविन्दपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी मेला पथ के श्मशान तट के समीप एक व्यक्ति की लाश नदी में तैरती हुई नजर आई।जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा गोबिंदपुर पुलिस को दी गई। जिस पर संज्ञान लेते हुए गोबिंदपुर थाना की पुलिस मौके वारदात पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा दिया गया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नही हो पाई है। मौके पर गोविन्दपुर थाने की पुलिस जांच पड़ताल कर रही हैl

Spread the love