रांची: भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता, राष्ट्रीय कोर कमेटी उपाध्यक्ष,बिहार झारखंड प्रदेश प्रभारी डॉ शैलेश गिरि ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि अरावली टूटेगी तो देश टूटेगा अब चुप रहना गुनाह होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और पूरे उत्तर भारत के किसानों व नागरिकों के लिए चेतावनी है कि देश की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला अरावली को योजनाबद्ध तरीके से तोड़ा जा रहा है। नाम दिया गया है विकास जबकि हकीकत है कॉपोर्रेट कब्जा यह कोई सामान्य पर्यावरण खबर नहीं है। किसान, मजदूर, गरीब, मध्यम वर्ग और आने वाली पीढ़ियों के अस्तित्व की खबर है। देश लोकतंत्र से निकल कर कंपनी राज में जा रहा है। किसानों और देशवासियों अब सड़क पर उतरना मजबूरी है।यह लड़ाई: किसी पार्टी की नहीं,किसी नेता की नहीं,आपके खेत, पानी और बच्चों के भविष्य की है। सोशल मीडिया पर सवाल उठाओ धरना, प्रदर्शन, पदयात्रा करो, सांसद, विधायक से जवाब मांगो अरावली बचाओ को जनआंदोलन बनाओ ।यह आंदोलन संविधान के भीतर, अहिंसक और निर्णायक होगा। किसान बचेगा तभी देश बचेगा।
