किसानों की आय बढ़ाने के लिए हर जिले में दो “बायो कोल” की बड़ी इकाई स्थापित करने की आवश्यकता : डॉ. शैलेश कुमार गिरि

NATIONAL

Eksandeshlive Desk

एटा : राजकीय जिला कृषि व अद्योगिक विकास प्रदर्शनी के भव्य पंडाल में गुरुवार को भारतीय हलधर किसान यूनियन के तत्वावधान में अखिल भारतीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ कृषि उपनिदेशक रोहतास कुमार के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव देश राज भगत सिंह, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता सह बिहार झारखंड प्रदेश प्रभारी डॉ. शैलेश कुमार गिरि व अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने फीता काट कर किया। संबोधन के क्रम में कई जिलों व प्रदेश के शीर्ष पदाधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान हेतु संगठित होकर काम करने पर बल दिया। संबोधन के क्रम में धीरेन्द्र सोलंकी, श्याम नारायण सिंह, रोहतास कुमार, डॉ. शैलेश कुमार गिरि, राष्ट्रीय मुख्य संगठनमंत्री राजकुमार सिंह रहे।

धीरेन्द्र सोलंकी ने अपने संबोधन से भाकियू हलधर के पदाधिकारियों में एक नयी उर्जा का संचार किया। वहीं रोहतास कुमार ने किसानों से सभी सरकारी योजनाओं पर विस्तृत विवरण प्रस्तुत कर योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। श्याम नारायण सिंह ने किसान व किसानी की वेदना का सजीव चित्रण करते हुए अपने संबोधन से सभी के दिलों को झकझोर डाला। लेकिन सबसे हट कर डॉ. शैलेश कुमार गिरि ने अपने ओजस्वी संबोधन पर सबका ध्यान केंद्रित करते हुए भविष्य में देश के किसानों की आय और रोजगार को बढ़ाने के लिए हर जिले में दो “बायो कोल” की बड़ी इकाई स्थापित करने की जोरदार अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों के गन्ना, गेंहू धान या अन्य अपशिष्ट पदार्थों से आय के साथ रोजगार मुहैया कराने की कार्य योजना पर काम कर रहा हूं। मैं तथा शीर्ष राष्ट्रीय पदाधिकारियों की पांच सदस्यीय टीम को भी ऐसे प्लांटों को गहराई से समझने के लिए निरीक्षण कर जानकारी एकत्रित करनी चाहिए।

Spread the love