कला, नृत्य और सिंगिंग कार्यक्रम ने बांधा समां, 52 बच्चों ने जीता इनाम

CULTURE

Eksandeshlive Desk

रांची : डेविस हॉस्पिटल, कांके के ए बी डेविस मेमोरियल हॉल में रोटरी क्लब नॉर्थ, मेरी आवाज मेरी पहचान और बाल संस्कारशाला के संयुक्त तत्वाधान में कला, नृत्य और सिंगिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगारंग आर्ट और क्राफ्ट में हिस्सा लेने के साथ-साथ अपने-अपने मनमोहक नृत्य से सभी को भाव विभोर किया। सुलोचना शाहदेव के कुशल संचालन में बच्चों ने जबरदस्त गाने गाकर समां बांधा। छोटे बच्चों ने देशभक्ति गाने पर ऐसा डांस किया कि लोगों के मन में जोश भर दिया। कार्यक्रम में आए सभी मेहमानों का बच्चों ने खूब मनोरंजन किया। बाल संस्कारशाला के 52 बच्चों ने चित्रकला गायन एवं नृत्य में भाग लेकर कार्यक्रम का शोभा बढ़ाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बॉलीवुड एक्टर देवेश खान मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यहां के बच्चों में काफी प्रतिभा है। बच्चों के माता-पिता को बच्चों पर मेहनत करना चाहिए। पढ़ाई के साथ-साथ संगीत भी जरूरी है। विशिष्ट अतिथि आनंद जालान, गणमान्य अतिथि किशन अगरवाल, बुलंद अख्तर, किशन अग्रवाल, गुलजार खान, शिक्षिका सुलोचना शाहदेव, कृति शाह, सुरभि रंजन एवं पूजा यादव उपस्थित थे। निर्णायक मंडली में प्रबंधक हेजल डेविस हॉस्पिटल कांके, मेरी आवाज मेरी पहचान के संस्थापक कुमार गहलोत और सचिव कविता होरो, जुनैद आलम, राहुल कुमार, वीणा श्री, पिया बर्मन, राजीव रंजन, रोटरी क्लब ऑफ नॉर्थ रांची के अध्यक्ष निहार कांता दास, सचिव रिचड दोलय और रोटरी क्लब के सदस्यगण उपस्थित थे।