sunil Verma
रांची: श्री चैती दुर्गा मंदिर भुताहा तालाब का नवां वार्षिक उत्सव शनिवार कों सुबह 8:30 कलश यात्रा निकाला गया। महोत्सव के पहले दिन सुबह 5:30 बजे माता का पट खोला गया और उसके बाद सुबह 7:30 बजे माता की आरती की गयी। सुबह 9:30 बजे गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी, जो महावीर चौक, गाँधी चौक, शहीद चौक, सुभाष चौक त्रिकोण हवन कुंड से कलश में जल लेकर कचहरी रोड जयपाल सिंह स्टेडियम से होते हुए श्री चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण पहुंचने पर कलश यात्रा लें कर आ रही 501 महिलाओं पर मंदिर के पदाधिकारीओं एवं सदस्यों के द्वारा पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन किया गया। पंडित सुभाष चंद्र मिश्रा ने पूजा सम्पन्न करायी। उसके बाद गौरी पूजन, वेदी पूजन, आरती और पुष्पाजली हुई एवं भोग का प्रसाद वितरण किया गया। नवां वार्षिकउत्सव के दूसरे दिन आज सुबह 9 बजे माता का महा स्नान, दुर्गा अस्टमी पाठ, आरती एवं पुष्पाजलि होंगी। महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार कों दोपहर 1 बजे से महाभंडारा एवं शाम 6:30 बजे महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर किशोर साहू,रमेश सिंह, शंकर दुबे, उदय साहू, गोपाल पारीक, नन्द किशोर सिंह चंदेल, संजय सिंह (लल्लू सिंह),नमन भारतीय, संजय तिवारी,राहुल रजक’,मुकेश सिंह,मोहित रजक, अभिषेक रजक, अर्जुन सिंह, आशीष रजक, मोहित रजक,आकाश रजक, रोहन सिंह, सौरव रजक,आयुष रजक, प्रियांशु वर्मा और महिलाओं मीनू देवी, अनजना देवी, अनीता देवी, रिमझिम, इशिका, कृती, सीमा देवी,सुधा देवी, मंजू कुमारी, किरण देवी,सेकड़ो महिलाओं उपस्थित थी।
