कोचिंग में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, संचालक फरार

Crime

Eksandeshlive Desk

पलामू : जिले के पांकी के थाना रोड में संचालित तुलेश्वर एकेडमी कोचिंग सेंटर में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोचिंग संचालक पर लंबे समय से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। मामला मेदिनीनगर महिला थाना पहुंचते ही आरोपी सेंटर संचालक तुलेश्वर यादव कोचिंग बंद कर फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। नाबालिग के पिता ने इस संबंध में मेदिनीनगर महिला थाने में मामला दर्ज कराया है।

महिला थाना प्रभारी रूपा बाखला ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। चिकित्सकीय जांच भी कराई गई है। आरोपी संचालक कोचिंग बंद कर फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। महिला थाना प्रभारी ने कहा कि बताया जाता है कि नाबालिग छात्रा लंबे समय से संचालक के शोषण का शिकार हो रही थी। हिम्मत जुटाकर जब उसने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई, तब परिजन सीधे महिला थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में गहरा आक्रोश है।

Spread the love