कोल्हान प्रमंडल के पूर्व आयुक्त अधिकारी विजय कुमार सिंह के सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

360° Ek Sandesh Live Politics States

sunil
रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कोल्हान प्रमंडल के पूर्व आयुक्त सेवा निवृत आइएएस अधिकारी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी को पार्टी का पटका एवम माला पहनाकर स्वागत किया। मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज भाजपा से जनता का जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है। जनता सबका साथ, सबका विकास पर विश्वास करने लगी है इसलिए देश को मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ता देखने के लिए आम जनता ने अपनी ताकत झोंक दी है। कहा कि ऐसे अनुभवी लोगों की योग्यता और कार्यक्षमता का पार्टी को लाभ मिलेगा। इनके सेवा के क्षेत्र बदले है लेकिन जिम्मेवारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में गांव,गरीब,किसान, मजदूर महिला युवा आदिवासी दलित पिछड़े सभी का बिना भेदभाव के विकास हो रहा। गांव गरीब विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहे। डिजिटल क्रांति से देश में व्यापक परिवर्तन हुए है। उन्होंने कहा कि आज देश की सीमाएं सुरक्षित हुई है। आंतरिक और बाह्य सुरक्षा मजबूत हुई है। आतंकवादी गतिविधियों पर लगाम लगा है। जबकि प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने आॅनलाइन सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने कहा कि ऐसे में विपक्षी एकता के नाम पर परिवार और पैसे की राजनीति करने वाले,भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे दल और नेता मोदी के खिलाफ एकजुट हो रहे। राष्ट्र विरोधी शक्तियां उनके आदर्श बन रहीं। वे सनातन का विरोध ,भारत का विरोध करना अपना धर्म समझ रहे। जिन लोगों ने देश को वर्षों तक विकास से वंचित रखा वे आज परेशान हैं। पार्टी के कार्यक्रमों और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को लेकर घर घर दस्तक देना है। उन्होंने कहा कि 2024में तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री एवम झारखंड में भाजपा नेतृत्व की मजबूत सरकार बनाने का संकल्प लें। प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 60वर्षों तक केवल गरीबी हटाव का नारा दिया।लेकिन आज मोदी जी के नेतृत्व में गांव गरीब की योजनाएं धरातल पर उतर रही। देश में गरीबी रेखा से लोग ऊपर आ रहे।मोदी सरकार के केंद्र बिंदु में गरीब होते हैं। प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी का अधिवक्ता होता है जो समाज में पार्टी की नीतियों कार्यक्रमों की समाज में वकालत करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है तो उसके पीछे पार्टी की नीतियां ,चिंतन और कार्य पद्धति है।जो हमे पार्टी विथ डिफरेंस बनाती है।

Spread the love