कोलकाता में कोल इंडिया के राजभाषा संबंधी क्रियान्वयन का निरीक्षण

NATIONAL

Eksandeshlive Desk

कोलकाता : भारत सरकार के कोयला मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार माणिक चंद्र पंडित तथा संयुक्त निदेशक आस्था जैन ने हमारे कॉरपोरेट मुख्यालय, कोलकाता में कोल इंडिया लिमिटेड के राजभाषा संबंधी क्रियान्वयन का निरीक्षण किया। निरीक्षण बैठक में कोयला मंत्रालय के अनुवाद अधिकारी मनीष कुमार भी उपस्थित रहे। निदेशक मानव संसाधन डॉ विनय रंजन ने निरीक्षण बैठक की अध्यक्षता की एवं कोल इंडिया द्वारा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा दिए जाने की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में प्रस्तुत निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर पंडित एवं जैन नेए पत्राचार, नोटिंग, ड्राफ्टिंग, प्रकाशन तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा दिए जाने हेतु कोल इंडिया द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही राजभाषा संबंधी पदोंए स्ट्रीमलाइन पदोन्नति तथा तार्किक पदस्थापना के संबंध में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में कोल इंडिया के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

Spread the love