Eksandeshlive Desk
मुंबई : एण्डटीवी का नया शो ‘घरवाली-पेड़वाली‘ दर्शकों को हंसी से भरपूर, थोड़ी डर वाली और पूरी तरह मनोरंजक सवारी पर ले जाने के लिए तैयार है। कॉमेडी, अफरातफरी और हल्के-फुल्के खौफ का यह अनोखा मेल शो की खासियत बनने वाला है। इसी मज़ेदार दुनिया में अब जुड़ रहे हैं प्रतिभाशाली एक्टर बृज भूषण शुक्ला, जो ओटीटी और कई वेब सीरीज़ में अपने दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाते हैं। इस शो में वह ‘सुरेश’ का रोल निभा रहे हैं यानि जीतू के पिता और रमेश-सुरेश की मशहूर जोड़ी का आधा हिस्सा।
अपने किरदार के बारे में बताते हुए वे कहते हैं, “मैं सुरेश की भूमिका निभा रहा हूं, जो दो भाइयों में से एक है और अपनी ही बेफ़िक्र दुनिया में रहते हैं। सुरेश और रमेश मज़ेदार तरीके से गैर-ज़िम्मेदार हैं-हमेशा आराम में, हमेशा भटके हुए और शायद ही कभी किसी ज़िम्मेदारी की फ़िक्र करते हुए। लेकिन सुरेश के भीतर एक भावुक पहलू भी है, जो उसे अपने परिवार से जोड़ता है, और इसी वजह से इस किरदार को निभाना और दिलचस्प हो जाता है। मुझे यक़ीन है कि दर्शक उसे सिर्फ़ हँसोड़ नहीं, बल्कि अपना-सा भी महसूस करेंगे, खासकर वे लोग जिन्होंने अपने परिवारों में ऐसी शख़्सियतें देखी होंगी। बृज भूषण शुक्ला को सुरेश के रूप में देखिये ‘घरवाली पेड़वाली‘ में बहुत जल्द सिर्फ एण्डटीवी पर!
