Reporting by Mustaffa
मेसरा : बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के नयाटोली(मेसरा) गांव स्थित कोरल प्ले स्कूल में शुक्रवार को विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। पूजा का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना और आरती के साथ हुआ,जिसमें स्कूल के बच्चों,शिक्षकों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूजा के पश्चात विद्यालय प्रबंधन द्वारा बड़े पैमाने पर प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही,सामाजिक सद्भाव की मिसाल पेश करते हुए गाँव के सभी लोगों के लिए खिचड़ी भोग की व्यवस्था की गई थी। विशेष रूप से बुजुर्गों (बुढ़ा-बुढ़ी) को सम्मानपूर्वक खिचड़ी खिलाई गई। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के निदेशक राजेन्द्र कुमार और सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्थानीय ग्रामीणों ने स्कूल द्वारा आयोजित इस भव्य और व्यवस्थित आयोजन की काफी सराहना की। इस धार्मिक एवं सामाजिक समारोह में कुशल मुंडा(मुखिया,मेसरा पूर्वी),गंगा करमाली (पूर्व मुखिया,मेसरा पश्चिमी),मुस्ताक अंसारी,प्रकाश महतो,आनन्द महतो,संजय महतो,महेश साहु,अजीत महतो,सीता देवी,गुड़िया देवी,आशा देवी एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
