कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा ने फिर ली एक युवक की जान, गुस्साए ग्रामीणों ने की सड़क जाम

Ek Sandesh Live Road Accident

Ranjan Kumar

बड़कागांव : चेपाकला गांव में एनटीपीसी कोयला ट्रांसपोर्टिंग रोड चार नंबर गेट पास के पास बीती शनिवार रात 10:30 बजे एक हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें सवार तीनों लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते हीं एंबुलेंस के सहारे घायलों को बड़कागांव अस्पताल लाया गया, जहां 28 वर्षीय राजू महतो ग्राम बड़कागांव बसरिया टोला डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एक का इलाज रांची हॉस्पिटल में किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते हीं मृतक के परिजनों ने रविवार सुबह 9:00 बजे लाश को 13 माइल हजारीबाग रोड सड़क पर रखकर कंपनी से मुआवजे की मांग करने लगे। सड़क जाम रहने के कारण लगभग 400 हाईवा प्रभावित हुआ इसमें कंपनी को लाखों रुपया का नुकसान उठाना पड़ा। सड़क जाम हटाने के लिए प्रशासन की ओर से अंचलाधिकारी मनोज कुमार, पुलिस निरीक्षक ललित कुमार थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता, डाड़ीकला थाना प्रभारी सागेन मुर्मू दिनभर व्यस्त रहे।
7 लाख रुपये एवं मृतक की पत्नी को नौकरी के आश्वासन पर जाम हटा : मृतक के परिजनों के द्वारा मुआवजा राशि की मांग को लेकर कंपनी के खिलाफ लगभग 9 घंटे तक सड़क जाम रखी। पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, अंबा प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार व अन्य प्रबुद्ध लोगों की मशक्कत के बाद सड़क जाम को हटाया जा सका। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन को कंपनी के द्वारा 7 लाख और मृतक की पत्नी को नौकरी दी जाएगी एवं हीट एन्ड रन के तहत सरकार के द्वारा 2 लाख रुपये दिए जाते हैं। फिलहाल अंतिम संस्कार के लिए 50 हजार रुपये नकद दिये गये हैं। 31 मार्च को बकाया साढ़े 6 लाख रुपये दे दिये जाएंगे।

Spread the love