कर्मचारियों के सपनों को पूरा करने का काम करेगी फेडरेशन: विक्रांत कुमार सिंह 

Education Ek Sandesh Live Politics

AMIT KUMAR

सरायकेला: झारखंड ऑफिसर एंड टीचरस एंप्लॉय फेडरेशन के द्वारा जिला स्तरीय कर्मचारी शक्ति समागम का आयोजन NR +2  टू उच्च विद्यालय सरायकेला के हाल में जिला अध्यक्ष श्री संतोष कुमार महतो जी के अध्यक्षता में संपन्न हुई । आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय समन्वयक अरविंद कुमार, प्रांतीय मुख्य सोशल मीडिया प्रभारी राकेश कुमार, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार महतो, प्रांतीय  उपाध्यक्ष बृजमोहन यादव, कोल्हान समन्वयक  गंगासागर मंडल सम्मिलित हुए एवं कार्यक्रम में अपने बातों को रखें। जिले के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि के रूप में पावर वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष सुशील तुरी  एवं संजीव प्रधान, झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष कौशिक गांगुली, झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव नारायण कुमार, झारखंड +2 शिक्षक संघ के वासुदेव राम पुलिस एसोसिएशन के राजेंद्र काका कार्यक्रम में मौजूद रहे। 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन के तीन ज्वलन्त मांगो के लिए लड़ाई को मजबूती प्रदान करना हैl
सभी शिक्षकों को MACP का लाभ दिलाना, सेवानिवृत्ति की उम्र 62 साल करना, केंद्रीय कर्मचारियों की भांति झारखंड के कर्मचारियों को भी शिशु शिक्षण भत्ता का लाभ दिलाना।
इन मांगों को लेकर आज कर्मचारी शक्ति समागम ने जिले भर के प्रत्येक प्रखंड के शिक्षक एवं कर्मचारी सैकड़ो में उपस्थित होकर आवाज को बुलंद किया। कार्यक्रम का शुरुआत अतिथियों का भव्य स्वागत के साथ किया गया , इसके बाद सभी अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों धारा अतिथियों के स्वागत में संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति की गई। 

सभा को संबंध करते हुए आज के मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के लिए जो सपना था पुरानी पेंशन उसको पूरे झारखंड प्रदेश में बहस करने का काम किया, संगठन ने प्रदेश के कर्मचारियों के लिए जो पूर्व में सेवानिवृत हो चुके थे उनके लिए भी एवं जो कर्मचारी सेवा निवृत होकर मृत्यु हो चुके थे उनके परिवार के लिए भी पेंशन दिलाने के काम किया है। जो कर्मचारी के परिवार सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें पारिवारिक पेंशन प्राप्त होगा वह संगठन ने दिलाने का कार्य किया है। उन्होंने आगे कहा संगठन ने कर्मचारियों के लिए चाइल्ड केयर लीव, हेल्थ इंश्योरेंस जैसे मुद्दों का समाधान करने का काम किया है। वैसे ही कर्मचारी वर्ग एक शक्तिशाली वर्ग है और हम इस शक्ति से का प्रदर्शन करते हुए आगे हमारे जो तीन सूत्री मांग है -शिक्षकों को MACP, सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष करना, केंद्रीय कर्मचारियों की भांति राज्य के कर्मचारियों को भी शिशु शिक्षण भत्ता प्रदान करना, इन सभी कर्मचारियों के सपनों को पूरा करने का काम करेगी। उन्होंने जिले के समस्त कर्मचारियों को 21 सितंबर को रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

बृजमोहन यादव प्रांतीय उपाध्यक्ष, जिला कोषाध्यक्ष हरे कृष्णा महतो ने बातों को रखें। इसके उपरांत प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार महतो के द्वारा संगठन के अब तक के इतिहास एवं संघर्षों की गाथा सबों के सामने प्रस्तुत किया गया, इन्होंने जिले के समस्त कर्मचारियों को पुणे पहले की तरह जोश में रहकर आगामी 21 सितंबर 2025 को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आह्वान किए।
पावर्स यूनियन के उपाध्यक्ष सुशील तुरी ने अपनी बात तो को रखते हुए कहा वर्तमान में झरो टेप की एक एक मात्र संगठन है जो प्रदेश के सभी संवर्गों के कर्मचारियों को जायज मांगों को सही दिशा और दशा देने का काम कर रही है। कहा कि जब हमें एसपी का लाभ मिलता है तो शिक्षक सिंगर को भी एमएसपी का लाभ मिलना चाहिए। सभा को संबोधित करते हुए झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के अध्यक्ष कौशिक गांगुली ने संगठन के किए गए कार्यों एवं संगठन के कमियों को भी उजागर करते हुए अपने बातों को रखा। कोल्हान समन्वयक गंगासागर मंडल ने अपने छोटे से वक्तव्य में सभी को जोश जागते ही कहा कि हमें अपनी लड़ाई को मजबूती प्रदान के लिए अपने मांगों को पूरा करने के लिए 21 सितंबर को रांची पहुंचना है।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से, बलराम टुडू, सुशील कुमार, राकेश कुमार, मनमोहन कुमार, अल्पना महतो, अंबिका प्रधान कल्याण राय ,लक्ष्मी बोदरा, ममता गोप, प्रकाश मंडल,राजेंद्र खाका, राजकिशोर गुप्ता, सुशील कुमार महतो, सुदीप कुमार मुखर्जी, गणेश पांडे, मृत्युंजय कर, उदित गोराई, कामदेव महतो, वासुदेव राम, नवीन कुमार मांझी, प्रदीप माझी, पंकज कुमार, सुमन हालदार, दुर्गा चरण महतो, श्रवण कुमार महतो, यदुनाथ सिंह मुंडा, नरेंद्र नाथ महतो परमेश्वर सरदार, परमेश्वर महतो, सुशिलदार सरदार, तपन कुमार महतो आदि सैकड़ो की संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए।

Spread the love