Eksandesh Desk
चास: धनबाद बोकारो क्षेत्रीय राजपूत समाज झारखंड प्रदेश जॉन 4 के पर्वतपुर गांव में जोनल अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह के अध्यक्षता में शनिवार को बैठक की गई। बैठक का संचालन केंद्रीय प्रवक्ता राधेश्याम सिंह ने किया। बैठक में 13 फरवरी को आहुत समाज के महा अधिवेशन व केंद्रीय कमेटी की गठन को लेकर विस्तृत चर्चा तथा विचार विमर्श की गई। बैठक में केन्द्रीय कमेटी का गठन मतदान के आधार पर होगी। अध्यक्ष , कार्यकारी अध्यक्ष, महामंत्री कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री का चुनाव मतदान के तहत किया जायेगा ।चुनाव में पांचो जोन से 21- 21 सदस्य मतदान करेंगे। जॉन चार की ओर से कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर सुरेंद्रनाथ सिंह मोहाल तथा संगठन मंत्री रघुनाथ सिंह पुटलही को सर्वसम्मति से प्रत्याशी की घोषणा की गई । तालियो की गड़गड़ाहट से प्रस्ताव को पारित किया गया।
जॉन 4 कार्यकारिणी सदस्य का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया जो चुनाव में भाग लेंगे तथा मतदान करेंगे । कार्यकारिणी सदस्य– राजकुमार सिंह श्याम शंकर सिंह ,महावीर सिंह ,संतोष सिंह ,सुरेंद्रनाथभ सिंह, मानिक सिंह, शीतल कुमार सिंह चंद्रप्रकाश सिंह ,नेमाचंद्र राय ,उमेश सिंह ,दिलीप सिंह उर्फ राजू, भीम चंद्र सिंह, अशोक सिंह ,राधेश्याम सिंह ,महेश प्रसाद सिंह, सत्यनारायण सिंह, रघुनाथ सिंह ,दुर्गा चरण सिंह, सूर्यकांत सिंह ,रामगोपाल सिंह ,बलराम सिंह को चुने गए ।
वही महावीर सिंह एवं राजकुमार सिंह को केंद्र कमेटी के चुनाव पर्यवेक्षक चुना गया । धन्यवाद ज्ञापन पूर्व जोनल अध्यक्ष राम रंजन शाह ने किया। बैठक में गोवर्धन राय ,राधेश्याम सिंह, रणजीत सिंह, रघुनाथ सिंह ,महावीर सिंह, रमेश प्रसाद सिंह, सतनारायण सिंह, मानिक चंद सिंह ,सुरेंद्रनाथ सिंह, दिलीप सिंह, निमाई चंद्र राय महेश प्रसाद सिंह ,दुर्गा चरण सिंह ग्राम गोपाल सिंह श्याम शंकर सिंह अशोक कुमार सिंह राजू सिंह ,राजकुमार सिंह शिवदयाल सिंह तथा जोनल कमिटी, ग्राम कमिटी के पदाधिकारियों सदस्य उपस्थित थे।