Kamesh Thakur
रांची: रातु थाना क्षेत्र के टिकराटोली में कुएं से एक महिला का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान संगीता देवी के रूप में की गई है। महिला नगड़ी की रहने वाली थी। महिला के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। आशंका जताया जा रहा है महिला की हत्या की गई है। हाल ही महिला की शादी हुई थी। मृतक के घर वाले महिला के पति के साथ मारपीट भी की है। इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।
