कुएं में डूबने से युवक की मौत

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: रातु थाना क्षेत्र के हुरहुरी लॉरेंस स्कूल के पास मंगलवार को एक बडा हादसा हो गया। 20 वर्षीय एक युवक कुएं में डूब गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का लहर दौड़ गई। कुएं में डूबे युवक का शव स्थानीय लोगों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार, युवक कुएं में गिरने के बाद पानी के नीचे चला गया था। कुएं में पानी भरा होने के कारण शव निकालने में समय लगा। मृतक की पहचान मो. समद अंसारी (20 वर्ष) के रूप में हुई, जो सिमडेगा का रहने वाला था।
घटना की सूचना मिलते ही रातु थाना पुलिस मौके के पहुंची, और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

Spread the love