कुएं से शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस

360° Crime Ek Sandesh Live

Mustafa Ansari

रांची : ओरमांझी थाना क्षेत्र के दड़दाग गांव स्थित खेत पर बने एक कुएं में शुकवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि उक्त शव को जैसे ही ग्रामीणों ने देखा तो तुरंत इसकी सूचना स्थानिय पुलिस को दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने शव को कुएं से बाहर निकालने का प्रयास किया,परंतु अत्यधिक दुर्गंध आने व सकरा कुआं होने के कारण शव को निकालने में असफल रहे। बाद में जेसीबी मशीन के जरिए उक्त शव को कुएं से बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। बताया जाता है कि उक्त कुएं के पास एक बैग पड़ा था,जिसमें मृतक की एक तस्वीर एवं आधार कार्ड था। जिससे मृतक की पहचान नितेश कुमार,निवासी फुलवरिया, बेगूसराय,बिहार के रूप में हुई है। वहीं ओरमांझी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Spread the love