कुमरांग कला के ग्रामीणों व रैयतों की हुई बैठक

360° Ek Sandesh Live

टंडवा : आम्रपाली कोल परियोजना के विस्थापित गांव कुमरांग कला के भू रैयत व ग्रामीणों की बैठक हुई ‌ ।बैठक की अध्यक्षता सोनी देवी व संचालन अजय प्रताप देव ने किया । बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया साथ ही साथ विभिन्न मुद्दों पर प्रस्ताव लाया गया । जहां सर्वसम्मति से विस्थापित भूरैयत हितो में लिए गए फैसले को एक जुट होकर संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए संघर्ष करने का निर्णय लिया गया ।भूरैयत से संबंधित जो मुद्दे होंगे जैसे गैर मजरूआ जमीन से संबंधित मामले,बेरोजगारी तथा परिचालन पर चर्चा हुई । विस्थापित एवं पुनर्वास से संबंधित मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया ।इस मौके पर प्रेम विकास,आशिष कुमार चौधरी,राजनीश कुमार,सुधीर कुमार, संतोष साव, उमेश साव, बैजनाथ राम,कोमली देवी, राम नन्दन दास, विक्रम कुमार,चंदन कुमार,काशी साव समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे ।

Spread the love