कुंदन बने फगुआ वन समिति के अध्यक्ष,आलसी देवी बनी उपाध्यक्ष

360° Ek Sandesh Live

अजय राज
प्रतापपुर(चतरा):प्रखंड के बरूरा पंचायत के फगुआ गांव में बुधवार को वन समिति का गठन किया गया। बैठक में फगुआ गांव निवासी कुंदन कुमार को समिति का अध्यक्ष चुना गया है। अध्यक्ष पद के लिए कुंदन कुमार, सतेंद्र कुमार, समिन्द्र कुमार, अरविंद कुमार, कुन यादव मैदान में थे। वोटिंग के मदद से चुनाव हुआ है। जिसमें कुंदन को सर्वाधिक 20 वोट मिले। इस तरह से कुंदन कुमार अध्यक्ष मनोनीत किए गए। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए आलसी देवी, प्रतिमा देवी, प्रियंका देवी चुनाव मैदान में थी । आलसी देवी को सर्वाधिक 16 मत मिले। इस तरह से आलसी देवी को उपाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया। चुनाव वन विभाग से स्वेत सिन्हा की उपस्थिति में कराया गया। इस मौके पर कई ग्रामीण मौजूद थे।

Spread the love